लोकसभा चुनाव में ड्यूटी में कोताही बरतने और बोगस वोटिंग में शामिल रहे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी तैयार रहें। ये बात हरियाणा के सीएम ने रोहतक में कही। वह शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संगठनात्मक बैठक लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोगस वोटिंग में संलिप्तता को लेकर प्रदेश भर से जानकारी जुटाई जा रही है। यह केंद्रीय पदाधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रदेश में 4 जून के बाद विकास की बयार बहेगी।केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली को पर्याप्त पानी दिया जा रहा है। दिल्ली का सीएम लोगों को गुमराह करना बंद करे। कहा कि उनका ध्यान विकास पर न रहकर भ्रष्टाचार पर रहा है और अब हरियाणा को दोष दे रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को लेकर हरियाणा सरकार सर्वोच्च न्यायालय तक जाएगी। इसके चलते ग्रुप सी व डी के लगभग 12 हजार कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi