रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 अप्रैल से शुरू हो रहा है. सत्र में सत्ताधारी भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस विधायक हावी होंगे. विपक्ष को जवाब देने के लिए भाजपा विधायक दल आज बैठक कर रणनीति बनाएगी. बैठक से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि सत्र में विपक्ष को जवाब देने के लिए सत्ता पक्ष पूरी तरह तैयार है.
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि मॉनसून सत्र की शुरुआत हो रही है. इसमें 5 बैठकें होंगी, इसके लिए पूरी तैयारी है. साथ ही विपक्ष की ओर से सरकार को घेरने की रणनीति बनाने और खाद की कमी का मुद्दा सदन में उठाने की तैयारी को लेकर भी उन्होंने बयान दिया.
उन्होंने DAP खाद की कमी को लेकर कहा कि DAP खाद की थोड़ी कमी है, ये कमी छत्तीसगढ़ में ही नहीं सभी जगह है. डीएपी की जितनी खपत है, उतना उसका निर्माण नहीं होता. उन्होने बताया कि बाहर से इसका इंपोर्ट होता है. रूस यूक्रेन में युद्ध चल रहा है उसके कारण कम इंपोर्ट हुआ है, उसकी जगह में कृषि विभाग एनपीके खाद को दे रहा है बढ़ावा.
भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- मैंने भी बात की उन्होंने घटना की जानकारी दी है. जांच करवा रहे हैं, जो भी जांच में आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई होगी. साजिश तो नहीं लगता पर जांच में स्पष्ट होगा. बारिश हो रही थी रात का समय था.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi