बालोद.
बालोद जिले के सुरेगांव थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां खेत में हल चलाते समय किसान को कंकाल का कपाल मिला है और उसका बाकी हिस्सा गायब था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला ग्राम परसाडीह का बताया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की तो वहां खेत से थोड़ी ही दूर एक साड़ी मिली है।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी महिला का कंकाल हो सकता है। हालांकि थाना प्रभारी इंदिरा वैष्णव ने अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह कंकाल महिला का है या फिर पुरुष का। फिलहाल पुलिस द्वारा कंकाल के धड़ की तलाश की जा रही है और जो नरमुंड मिला है उसे अभी जांच के लिए फोरेंसिक टीम के पास भेजा गया है। बताया जा रहा है कि गांव की एक महिला कुछ दिनों से लापता है, लेकिन यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि यह नरमुंड उसका ही है, जब तक जांच रिपोर्ट सामने न आए।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi