रायपुर.
देश में आम चुनाव को लेकर मतों की गिनती जारी है। लोगों को बेसब्री से नतीजों के इंतजार है। शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन सभी जगह आगे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ में सुबह 9.26 बजे तक भाजपा आठ सीटों और कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे हैं। वहीं सरगुजा सीट से कांग्रेस की शशि सिंह भी बढ़त बनाए हुए हैं।
रुझानों के बीच भाजपा और कांग्रेस नेता अपनी अपनी जीत को लेकर बड़े बड़े दावे कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि आज दुर्ग की जिम्मेदारी मिली है, लगातार दौरा कर रहा हूं। माहौल भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। हम उत्साहित है। छत्तीसगढ़ में 11 सीटें और देश में 400 पार भाजपा कर रही है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi