बिलासपुर । जिस माता-पिता ने आपको योग्य बनाया, योग्य बनाने में अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया उनकी लंबे समय तक सेवा करना आपका फर्ज बनता है और यह फर्ज आप तभी पूरा कर सकते हैं, जब आप हेलमेट पहनकर अपनी यात्रा सुरक्षित पूरी करेंगे। चेतना कार्यक्रम अंतर्गत सडक़ सुरक्षा विषय पर कोनी में आयोजित यातायात की पाठशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने यह बातें कहीं। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप ने कहा कि- जब तक आपका बच्चा नादान है उसके हाथों कोई भी वाहन देकर खतरा मोल ना ले ली। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने चेतना नामक बहुउद्देशीय कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग के रूप में प्रारंभ किया है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात संबंधी जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है,इस क्रम में प्रतिदिन की भांति आज भी शहर में अनेको यातायात की पाठशालाएं आयोजित की गई जिनमें यूथ फॉर नेशन, स्माइल वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा मंगला चौक में यातायात की पाठशाला का वृहद आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों ने सडक़ सुरक्षा पर उपस्थित विशाल जन समुदाय को यातायात के नियमों के प्रति हमेशा वफादार रहने की सलाह दी। इसी प्रकार कोनी मुख्य मार्ग में कोनी मुख्य मार्ग में आयोजित यातायात की पाठशाला के माध्यम से आम लोगों को सदैव यातायात के नियमों के पालन की सलाह दी गईद्य इस दौरान मुख्य मार्ग से हेलमेट पहनकर जाने वालो को रोक कर पुलिस अधिकारी तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी द्वारा गुलाब का फूल भेट कर सम्मानित किया। आज के यातायात की पाठशाला के कार्यक्रमों को आयोजित करने में यूथ फॉर नेशन,इस्माइल वेलफेयर फाउंडेशन, शांता फाउंडेशन , आर्यन फिल्म, महिला जागृति समूह ,नागरिक सुरक्षा संगठन महिला, अपना फाउंडेशन, श्रीसूर्या पुष्पा फाउंडेशन, तरबहार थाना, कोनी थाना,जागृति समूह की महती भूमिका रही।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi