जगदलपुर
जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में स्थिति स्विमिंग पूल में 10 वर्ष की बच्ची को सांप ने डस दिया. घटना के बाद संचालक अस्पताल ले जाने के बजाय वीडियो बनाता रहा. बच्ची की मां ने स्विमिंग पूल के संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है.
दरअसल, नगर निगम स्विमिंग का ठेका प्राइवेट को दे दिया है. जिसमें शहर के बच्चों के साथ अन्य नागरिक भी स्विमिंग सीखने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. रोजाना स्विमिंग पूल में सुबह 7 बजे से बच्चों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है. बच्चों को परिजन स्विमिंग पूल के संचालक के भरोसे छोड़ कर चले जाते है. वहीं आज एक बच्ची को सांप ने डसा उस वक्त स्विमिंग पूल संचालक बच्ची को हॉस्पिटल ले जाने के बजाए सांप का वीडियो बनाते नजर आया.
जब बच्ची की मां वहा पहुंची तो संचालक ने अपना पल्ला झाड़ते हुए सांप डसने की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल ले जाने को कह दिया. बच्ची को शहर के महारानी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे आईसीयू में रखा गया है. हालांकि स्विमिंग पूल में सांप निकलने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई जहरीले सांप यहां निकल चुके है. बच्ची की मां स्विमिंग पूल के संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्विमिंग करने छोटे बच्चें से लेकर बुजुर्ग तक यहां पहुंचते हैं लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi