मुजफ्फरपुर में दो दिन पहले बिना वीजा के पकड़े गए चीनी नागरिक ली जियाकी ने शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में ही सुसाइड की कोशिश की. उसने चश्मे के शीशे से अपने प्राइवेट पार्ट को चीड़ने की कोशिश कर खुदकुशी का प्रयास किया. जिससे काफी खून बहने की वजह से बेहोश हो गया, फिलहाल उसे पुलिस अभिरक्षा में SKMCH में भर्ती कराया गया हैं. जेल प्रशासन का मानना हैं कि ली जियाकी ने आत्महत्या की कोशिश की है.
मामले को लेकर जेल प्रशासन ने अस्पताल वार्ड में साथी बंदियों से पूछताछ की तो पता चला कि चीनी नागरिक ने अपने चश्मे के शीशे को तोड़कर प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया. जिससे शौचालय में ही वह बेहोश हो गया. बंधिया ने बताया कि उसकी भाषा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या जेल के दूसरे बंदी नहीं समझ पा रहे थे, उसने शाम में दही चुरा खाया था और फिर सो गया था. बीच में वह कभी-कभी खूब रोता भी था. उसके बाद शौचालय में जाकर उसने आत्महत्या की कोशिश की. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आपको बता दें कि बुधवार की देर शाम मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, उसके पास भारत का वीजा नहीं था, हालांकि चीन का पासपोर्ट था. ली जियाकी नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था, नेपाल के बीरगंज से बस के जरिए मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पहुंचा था. जहां से कुछ दूरी के बाद लक्ष्मी चौक के निकट उसे पुलिस ने पकड़ लिया.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi