नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत आने के बाद देश में एनडीए सरकार बनाने जा रहा है। एनडीए नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की अपनी पूरी कैबिनेट के साथ गोपनीयता की शपथ लेंगे। मोदी सरकार 3.0 में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयुष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेताओं का मंत्री बनना तय हो गया है। इस सरकार में सहयोगी दलों को भी मौका दिया जा रहा है। लोजपा से चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतन राम मंझी और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को भी शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया है। अभी तक जिन नेताओं को शपथ ग्रहण के लिए फोन किए गए हैं उनमें बीजेपी से राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, पीयुष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जीतेंद्र सिंह, मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह, शांतनु ठाकुर, मनसुख मांडविया, अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है।
टीडीपी से दो नेताओं को मंत्री बनाया जा रहा है। टीडीपी की ओर से उन दोनों सांसदों के नाम तय कर दिए गए हैं। राम मोहन नायडू किंजरापु कैबिनेट मंत्री और चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर आज शपथ लेंगे। वहीं एनसीपी के खाते में एक सीट गई है। प्रफुल्ल पटेल मंत्री बनाए जाएंगे।
केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने के लिए जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, हम चीफ जीतन राम मांझी, लोजपा से चिराग पासवान, अपना दल की अनुप्रिया पटेल, जेडीयू से ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर, आईएनएलडी के जयंत चौधरी को भी आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। ये सभी नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi