रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन 19 अप्रैल दिन रविवार को कोरबा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे एवं नगर निगम कोरबा के विभिन्न वार्डों में 102 लाख रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इस मौके महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री देवांगन चारपारा कोहड़िया कोरबा से दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर 01 बजे परशुराम भवन बुधवारी कोरबा आगमन एवं सामुदायिक भवन के प्रथम तल के शेष कार्य, द्वितीय तल के निर्माण व अन्य विस्तार कार्य, लागत 25 लाख रूपए के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अपरान्ह 3.10 बजे ब्रम्हवाटिका मेला ग्राउंड के पीछे बुधवारी कोरबा एवं पंडित रविशंकर शुक्ल नगर जोन अंतर्गत ब्रम्हवाटिका के समीप सामुदायिक भवन निर्माण, प्रसाधन एवं अन्य कार्य लागत राशि 20 लाख रूपए का लोकार्पण। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन शाम 4.30 बजे सीएसईबी चौक कोरबा आगमन एवं टीपी नगर जोन अंतर्गत सीएसईबी चौक में प्रतीक्षा शेड निर्माण कार्य लागत 32.30 लाख रूपए के भूमिपूजन कायक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे शाम 5.15 बजे एमडी कॉलोनी सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कोरबा आगमन एवं जैतखाम के पास सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण लागत राशि 15 लाख, हेलीपेड के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 10 लाख रूपए शामिल है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi