मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल एवं मजबूत नेतृत्व में एनडीए का तीसरा कार्यकाल विकसित भारत के विराट संकल्पों की सिद्धि का परिचायक बनेगा। साथ ही आने वाला समय भारत की नई उपलब्धियों की पूर्णता का साक्षी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाईयां मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री परिषद में शामिल सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांसद तोखन साहू को केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री मोदी के मंत्री परिषद में शामिल बिलासपुर सांसद तोखन साहू को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
The post रायपुर : नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई appeared first on .
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi