रायपुर: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे। जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi