राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर
छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर 2026 को बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री रमेन डेका प्रातः 9:45 बजे लोक भवन, रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 11:15 बजे मां भद्रकाली मंदिर, बेमेतरा पहुंचकर माता के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 12 बजे परशुराम चौक स्थित द प्राइम जिम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस, बेमेतरा पहुंचकर भोजन एवं विश्राम करेंगे।
राज्यपाल श्री डेका दोपहर 2 बजे बेमेतरा से अमरताल, जांजगीर-चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल के बेमेतरा प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi