देश में मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। लेकिन राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूरज की तपिश से दिल्ली वाले बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 45 पार पहुंचने की आशंका है।मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार पहुंचने की आशंका है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi