कांगो। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बुधवार को एक दर्दनाक नाव दुर्घटना में 80 लोगों की मौैत हो गई। माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलटने से लगभग 80 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाव में 200 से अधिक लोग सवार थे। 150 से अधिक लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने हादसे के जांच के आदे दिए हैं। एजेंसी के अनुसार नाव टक्कर के बाद टूट गई जिसके चलते बड़ा हादसा हुआ। कांगो में लोग पैसों के आभाव में ऐसी नावों में यात्रा करते हैं जिसके चलते ओवरलोडिंग जैसी परिस्थिति अक्सर देखी गई। फिलहाल इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi