जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की है। वह सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा की। केंद्र सरकार के सूत्रों ने गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से बताया। यह बातचीत जम्मू में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों को लेकर हुई है। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के साथ भी चर्चा की। जिसके दौरान उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।
एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा हुई। पीएम मोदी ने एनएसए और अन्य अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर में स्थिति की समीक्षा की। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा संबंधी स्थिति का विवरण दिया गया। साथ ही आतंकवाद विरोधी प्रयासों से अवगत कराया गया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi