रायपुर
नगर निगम के नगर निवेश की टीम ने कोटा में साईनाथ कॉलोनी क्षेत्र की लगभग 3 एकड़ निजी भूमि में प्लाट कटिंग करने की गयी मार्किंग डीपीसी को तोड़ा और मुरुम रोड को काटा गया।
वहीं कबीर नगर फेस 4 में अविनाश आशियाना अपार्टमेंट के पीछे लगभग 5 एकड़ निजी भूमि परकाली डस्ट डालकर बनाई जा रही नींव सहित अवैध मुरूम रोड को बुलडोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी। जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि रायपुर तहसीलदार से भूमि स्वामियों की जानकारी मांगी है, उसके बाद अवैध प्लाटिंगकतार्ओं के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi