सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह की 14 जून को रिलीज पर रोक लगा दी। पीठ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाते हुए कहा कि हमने सुबह फिल्म का ट्रेलर देखा है और सभी आपत्तिजनक संवाद ट्रेलर में बरकरार हैं। शीर्ष अदालत ने बांबे हाई कोर्ट में याचिका का निपटारा होने तक फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी।
देशभर में 14 जून को रिलीज होनी थी यह फिल्म
SC ने बांबे हाई कोर्ट से याचिका पर जल्द से जल्द फैसला करने को कहा
पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' की 14 जून को रिलीज पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने उन आरोपों पर संज्ञान लिया कि फिल्म इस्लामी आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं के लिए अपमानजनक है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिकाकर्ता अजहर बाशा तंबोली की ओर से पेश अधिवक्ता फौजिया शकील की दलीलों पर संज्ञान लिया और बांबे हाई कोर्ट से याचिका पर जल्द से जल्द फैसला करने को कहा।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi