सिरसा। लगातार बढ़ रही गर्मी से जिलावासियों को मंगलवार को राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को जिले में घने बादल छाने के साथ ही बौछारों के साथ बारिश होने के आसार है।वहीं सोमवार को भी दिनभर गर्मी बनी रही। उमस के कारण लोगों भी पसीने से तरबतर होते हुए नजर आए। जिसके चलते अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं बीते एक महीने से लोगों को परेशान किए हुए है। मौसम में बदलाव न होने के कारण किसानों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और गर्मी के कारण किसानों को फसलों की बार-बार सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi