जब से रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से ही इसके कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं. अनिल कपूर इस शो को होस्ट करने वाले हैं, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. हालांकि, कंटेस्टेंट्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच खबरें सामने आ रही थीं कि 90 के दशक की एक्ट्रेस सोनम खान भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं, लेकिन अब 'त्रिदेव' एक्ट्रेस ने खुद इन अटकलों पर अपना चुप्पी तोड़ दी है.
सनी देओल स्टारर 'त्रिदेव' और अमिताभ बच्चन स्टारर 'अजूबा' जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस सोनम खान ने ईद के मौके पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर अटकलों पर अपना बयान दिया. मुंबई में एक पैपराजी ने बातचीत में सोनम खान से 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बनने के बारे में पूछा, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि आपको ये खबरें कहां से मिल जाती हैं और उन्हें इसके बारे में कोई आइडिया नहीं है.
मीडिया में थीं सोनम कपूर के 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आने की खबरें
बता दें कि 90 के दशक में सोनम खान ने अपने अभिनय और खूबसूरती के दम पर खूब नाम कमाया था. इसके साथ ही 90 के दशक में उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग भी थी. हाल ही में खबरें आ रही थीं कि सोनम खान 'बिग बॉस ओटीटी 3' के साथ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सोनम खान से अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो के लिए संपर्क किया गया था.
21 जून से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस ओटीटी 3'
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को 21 जून से जियो सिनेमा पर देखा जा सकेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो के इस सीजन में एक्ट्रेस अंजुम फकीह, पौलमी दास, सना मकबूल, मीका सिंह, हर्षद चोपड़ा, भव्या गांधी, साई केतन राव, शीजान खान, तनुश्री दत्ता, अहाना देओल, त्रिशाला दत्त, सना सुल्तान, अरहान बहल, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होनमुखे और कई सेलेब्स के नाम शो में जाने के लिए सामने आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक इनमें से किसी भी पुष्टि नहीं हुई है. अब 21 जून को ही पता चलेगा कि इस शो का हिस्सा कौन बन रहा है और कौन नहीं?
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi