वेब सीरीज पंचायत 3 को भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस वैब सीरीज की कहानी के साथ ही लोग रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, फैजल मलिक और अशोक पाठक के किरदारों को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, पंचायत 3 में नया किरदार जगमोहन की अम्मा उर्फ दमयंती देवी खूब चर्चा बटोर रही हैं। दमयंती देवी का किरदार निभाने वाली आभा शर्मा की खूब सराहना की जा रही है, लेकिन ये एक्टिंग का सफर उनके लिए इतना आसान नहीं था। हाल ही में उन्होंने अपने एक्टिंग के शौक को लेकर मीडिया से बातचीत की और बताया कि उन्हें कैसी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। पंचायत के पहले दो जबरदस्त सीजन के बाद अब लोग सिक्वल पंचायत 3 को पसंद कर रहे हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi