बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सिवान और अररिया के बाद अब मोतिहारी जिले में एक पुल भरभराकर धराशाई हो गया है। अररिया के ब्रिज की तरह यह पुल भी निर्माणाधीन था। पुल का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन रविवार को पुल धड़ाम हो गया।मिली जानकारी के मुताबिक, अररिया के घोड़ासन में निर्माणाधीन इस पुल का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हो रहा था। इस पुल का निर्माण धीरेंद्र कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कर रही थी।अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही धवस्त हो गया। पुल का निर्माण लगभग पूरा हो गया था।इस पुल का निर्माण सात करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत से बने इस पुल का निर्माण पहले बने पुल की एप्रोच कट जाने के बाद कराया गया था।हाल ही में पुल के एप्रोच की बहाली के लिए विभाग की ओर कवायद शुरू की गई थी, लेकिन उससे पहले पुल ही ध्वस्त हो गया।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi