तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा शनिवार को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख पहुंचे। यहां पहुंचने पर एक होटल में पारंपरिक तिब्बती तरीके से उनका स्वागत किया गया।दलाई लामा को देखने के लिए होटल की लॉबी में उनके शुभचिंतकों बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने एक पुराने दोस्त का अभिवादन भी किया।दलाई लामा के ज्यूरिख पहुंचने पर यहां पारंपरिक गानों और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। दलाई लामा ज्यूरिख से अमेरिका के लिए अपने घुटने की सर्जरी करवाने केलिए रवाना होंगे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi