बी टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब ऑफिशियली मिसेज इकबाल बन चुकी हैं। 23 जून को एक इंटीमेट सेरेमनी में एक्ट्रेस ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। सोनाक्षी ने न सिर्फ शादी सिंपल तरीके से की, बल्कि अपने स्पेशल डे पर उन्होंने कुछ पुरानी चीजों को नए तरीके से ही इस्तेमाल किया।
कपल ने चूज की व्हाइट कलर थीम
सोनाक्षी सिन्हा ने लंबे समय की डेटिंग के बाद जहीर इकबाल से शादी की है। ये शादी न तो मुस्लिम रिवाज से हुई, न हिंदू रिवाज से। कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी के दौरान सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। ट्विनिंग करते हुए जहीर ने भी इसी कलर का कुर्ता पयजामा पहना।
सोनाक्षी ने पहनी 44 साल पुरानी साड़ी
अपने डे को स्पेशल बनाने के लिए सोनाक्षी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। सामने आई जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला के पोस्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा से शादी के दौरान पूनम सिन्हा ने इसी साड़ी को पहना था। उन्होंने इसकी एक फोटो भी शेयर की। सोनाक्षी ने भी अपनी शादी के दिन इसी साड़ी को कैरी किया।
कुंदन की ज्वेलरी से कम्प्लीट किया लुक
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लुक को स्पेशल तरीके से कम्प्लीट करने के लिए खास तरह की ज्वेलरी भी पहनी। उन्होंने कुंदन का नेकलेस, गोल्ड बैंगल्स और कुंदन की ही बाली पहनी। कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल चुरा लिया है।
7 साल तक किया एक दूसरे को डेट
सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक एक दूसरे के डेट करने के बाद शादी की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर बताया कि आज ही के दिन (23.06.2017) को उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और इसी दिन उन्होंने शादी की है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi