दक्षिण कोरिया की राजधानी के पास सोमवार को लिथियम बैटरी बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। वहीं, 20 से अधिक लोगों को कुछ पता नहीं लग पा रहा है। स्थानीय अग्निशमन अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि सियोल के दक्षिण में ह्वासोंग स्थित कारखाने में बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 23 लोगों के लापता होने की खबर है। पहचान करना मुश्किल होगा क्योंकि माना जा रहा है कि कर्मचारियों का एक रजिस्टर जल गया है। उन्होंने आगे बताया कि लापता लोगों में चीनी सहित विदेशी नागरिक शामिल हैं। यंग ने बताया कि लापता लोगों के मोबाइल फोन के सिग्नल कारखाने की दूसरी मंजिल से आ रहे थे। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि आग लगने से पहले कारखाने में लगभग 67 लोग काम कर रहे थे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi