पंजाब । होशियारपुर से चार बार लोकसभा सांसद रहे भारतीय जनता पार्टी के नेता स्क्वाड्रन लीडर कमल चौधरी का मंगलवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे लोधी रोड श्मशान घाट दिल्ली में ही किया जाएगा।कमल चौधरी अपने पिता, स्वतंत्रता सेनानी और प्रमुख समाजवादी नेता चौधरी बलवीर सिंह की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद 1985 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने।वह होशियारपुर से तीन बार 1985, 1989 और 1992 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए। 1998 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर वे सांसद निर्वाचित हुए थे। सांसद रहते हुए वह रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi