सुकमा
नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. जिला सुकमा के मरकनगुड़ा और मेट्टागुड़ा के जंगलों में माओवादियों के ठिकानों से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.
मरकनगुड़ा जंगल से बरामद हुए हथियार
दुलेड कैंप के अंतर्गत मरकनगुड़ा के जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए 6 भरमार बंदूकें, BGL सेल व भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद की है.
मेट्टागुड़ा जंगल से भी बरामद हुए हथियार
इसी तरह नवीन कैंप मेट्टागुड़ा के अंतर्गत मेट्टागुड़ा के जंगल क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों ने 3 बंदूकें, BGL सेल, भारी मात्रा में विस्फोटक और अन्य सामग्री जब्त की है.
इस कार्रवाई को जिला पुलिस बल, सेकंड वाहिनी सीआरपीएफ, 203 वाहिनी कोबरा और 131 वाहिनी सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi