कोरबा
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसगई की है.
अचानक आये आंधी तूफान और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटी बड़ी घटना घटी. बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वालों में 27 वर्षीय कुमार और 35 वर्षीय नंद लाल यादव शामिल हैं. घटना की सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है.
बालको थाना क्षेत्र के सोनगुड़ा गांव से सामाजिक कार्यक्रम में परिवार कोसगई गया था. बकरा भात कार्यक्रम के दौरान अचानक आंधी-तूफान शुरू होने पर परिवार के सदस्य पेड़ के नीचे जा रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सदस्य आ गए. संबंधित थाना को घटना की सूचना दी गई है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi