बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में चलती कार की छत पर बैठकर सिगरेट पिने और स्टंट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 5300 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।
वहीं पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई। दरअसल, सोशल मीडया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवक काले रंग (क्रमांक CG 10 BQ 0007) की कार की छत पर चढ़कर सिगरेट का धुंआ उड़ाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। घटना अग्रसेन चौक इलाके के पास की है।
मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जुर्माना वसूला और उनके परिजनों को यातायात नियमों का पालन करवाने की समझाइश भी दी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi