रायपुर: संघ लोकसेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को राज्य शासन की ओर से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा कल इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा नगर निगमों में महापौर सम्मान राशि दी जाती है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि इसी निधि के अंतर्गत दी जाएगी।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi