रायपुर
राजधानी रायपुर में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय टीम ने मोवा इलाके में हिरण के सींग और अवशेषों के साथ 2 आरोपियों नाम यासिर खान और फराज खान को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी का काफी विरोध किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने किसी तरह उन्हें काबू में कर लिया. इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीम की सक्रियता साफ देखी जा सकती है.
यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख राव साहब के निर्देशन और रायपुर वन मंडलाधिकारी व संयुक्त वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में की गई. ऑपरेशन में उड़नदस्ता अधिकारी और रायपुर रेंजर दीपक तिवारी की अगुवाई में BFO अमृत पाल सिंह, BFO भूपेंद्र खैरवार, BFO दीपक वर्मा, BFO गोस्वामी और सहयोगी यशपाल शामिल रहे.
वन विभाग की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है. विभाग ने टीम को इस साहसिक अभियान के लिए बधाई दी है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi