रायपुर
राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. ए रवि (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं हो पाया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अमानाका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
परिजनों को दी सूचना
आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी अमन झा के मुताबिक 3 मई की दरमियानी रात डॉक्टर के आत्म हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक महबूब नगर हैदराबाद का निवासी है। परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आत्म हत्या का स्पष्ठ कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi