रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासन की योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत के ग्राम जीवलिया निवासी अस्थिबाधित दिव्यांग रेमशन एक्का को समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हील चेयर प्रदान की गई।
एक्का ने सुशासन तिहार के दौरान व्हील चेयर की मांग की थी। उनकी दिव्यांगता को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराया। व्हील चेयर मिलने पर रेमशन एक्का के चेहरे पर अपार खुशी दिखाई दी। अब वे आसानी से आवा-जाही कर सकेंगे और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकेंगे।
एक्का ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया और कहा कि “अब मेरी दिव्यांगता मेरी राह की रुकावट नहीं बनेगी। मैं भी समाज की मुख्यधारा में पूरी सक्रियता से शामिल हो सकूंगा।“ सुशासन तिहार 2025 शासन की जवाबदेही और संवेदनशीलता का प्रतीक बनकर जनविश्वास को और भी मजबूत कर रहा है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi