रायपुर
राजधानी रायपुर में विश्व साइकिल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एक हादसा हो गया, जिसमें ट्रस का सेटअप निकालते समय एंगल गिरने से एक मजदूर घायल हो गया, वहीं एंगल के गिरने से एक कार को नुकसान पहुंचा है, वहीं उसका ड्राइवर चोटिल हो गया.
बता दें कि विश्न साइकिल दिवस पर मरीन ड्राइव चौक पर जर्मन का एंगल गेट लगाया गया था. आयोजन की समाप्ति पर ट्रस का सेटअप निकालते वक्त एंगल गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया, वहीं सिग्नल पर खड़े कार का सनरूफ एंगल गिरने की वजह से टूट गया. मौके पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौजूद है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi