धमतरी। जिले के सिहावा नगरी क्षेत्र अंतर्गत बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम सोनामगर के छिपलीपारा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ अचानक एक किराना व्यापारी के घर में घुस गया। व्यापारी उत्तम साहू के घर के बाथरूम में तेंदुआ जा घुसा और अंदर से दरवाजा बंद हो गया।
परिवार वालों ने जब बाथरूम से तेंदुए की दहाड़ की आवाज सुनी, तो तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाथरूम से बाहर निकाला गया। इसके बाद तेंदुआ पास के जंगल की ओर भाग गया।
वहीं तेंदुआ के घर में घुस जाने से परिवार और आसपास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ के अचानक गांव में घुस जाने से वन विभाग गांव में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने की अपील भी कर रहा है।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi