रायपुर. राजधानी में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां बदमाशों ने चाकू की नोक पर ऑटो चालक से पैसे और मोबाइल लूट लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात ऑटो चालक सरोना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के पास से गुजर रहा था. इस दौरान 3 से 4 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया. उन्होंने ऑटो चालक को चाकू दिखाकर पैसे की मांग की. जब उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे जमकर पीटा. फिर उसके पास रखे 3 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ऑटो चालक ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi