अंबिकापुर. शहर के लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर नाबालिग से दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने अपनी बातों में नाबालिग को फंसाया और फिर शादी का झूठा वादा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने लुंड्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में उसने बताया कि खालपोड़ी निवासी धर्मेंद्र सिंह उससे प्रेम करने की बात कहता था. उसने शादी का झांसा देकर 5 मई 2024 को पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. बाद में जब पीड़िता ने उसके साथ रहने की बात की, तो आरोपी ने इनकार कर दिया. घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया.

पीड़िता की शिकायत के बाद लुंड्रा थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(ढ), 313, 506 और पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 का अपराध दर्ज किया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर रेप करना स्वीकारा. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi