Homeराज्यछत्तीसगढ़दुर्ग-बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बाकी जिलों में सामान्य रहेगा...

दुर्ग-बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बाकी जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

रायपुर
बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून एक बार फि सक्रिय हो गया है। बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग की ओर से गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रदेश के अन्य संभागों में बारिश की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। जबकि दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश देखी गई है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश का मौसम कुछ-कुछ ऐसा ही रहन की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो मानसून की यह स्थिति अगले एक सप्ताह तक ऐसी ही बनी रहेगी।
 
पिछले 24 घंटे का अपडेट
बता दें कि प्रदेश में 15 अगस्त को औसतन प्रदेश के सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजनांदगांव जिले में भारी बारिश देखी गई है। वहां सर्वाधिक 119.0 मिमी बारिश हुई। रायपुर में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.1 डिग्री दर्ज की गई। वहीं सबसे कम तामपान राजनांदगांव का था, वहां का न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बिलासपुर का मौसम भी शुक्रवार को सामान्य बना रहा। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री का रहा।

सक्रिय है यह सिस्टम
ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सीमा वाले तटीय इलाके में बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्रों पर शनिवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है । इससे संबंधित ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक विस्तारित है, जो ऊचाई के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी भागों से पूर्व मध्य अरब सागर तक बनी हुई है। यह द्रोणिका दक्षिण ओडिशा और उससे लगे उत्तरी आंध्र प्रदेश, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिणी महाराष्ट्र के ऊपर निम्न दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण होकर गुजर रही है। 

RELATED ARTICLES

हमसे जुड़ें

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe