अनिल कपूर की मेजबानी में शुरू हुए 'बिग बॉस ओटीटी 3' में लड़ाई-झगड़े का दौर शुरू हो गया है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते भी नहीं बीते और कंटेस्टेंट्स की आपस में तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।रणवीर शौरी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सलमान खान से लेकर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत तक के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। रणवीर की घर में एंट्री लेने के कुछ ही घंटों बाद उनकी 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका गेरा दीक्षित से खाने को लेकर बहस हो गई। इतना ही नहीं, रणवीर की लवकेश कटारिया के साथ भी बहस हो गई।
रणवीर और लवकेश में हुई लड़ाई
बिग बॉस, जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट किया जाता है। लाइव फीड में रणवीर की लवकेश के साथ लड़ाई होते देखने को मिली। दरअसल, रणवीर शौरी लिविंग एरिया में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ चैट कर रहे थे। तभी लवकेश कटारिया आते हैं। वह कुछ इस अंदाज में बैठते हैं, जिसे देख रणवीर को गुस्सा आ जाता है।
लवकेश सोफे पर पैर रखकर बैठे होते हैं, जो रणवीर को देख अच्छा नहीं लगता। वह उनसे कहते हैं कि पैर को हटा दें। रणवीर का टोकना लवकेश को अच्छा नहीं लगता। इसी पर बहस हो जाती है, जिसके बाद रणवीर, लवकेश को कहते हैं, ''भाई तू पहले तमीज से खड़ा रह। मैं तुझे बताता हूं तमीज क्या होती है।'' इसके बाद रणवीर ने वही एक्शन रिपीट किया, जो लवकेश ने किया।रणवीर को ऐसा करते देख लवकेश को लगा जैसे वह उनकी बेइज्जति कर रहे हैं। इसी बात पर दोनों की बहस हो जाती है, जिसे झगड़े का रूप लेने में ज्यादा देर नहीं लगती।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi