हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर अपनी लाइफ में दो शादियां की है और दोनों से ही तलाक ले चुके हैं। अब खबर है कि ब्रैड पिट तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं।काफी समय से उनका नाम इनेस डी रामोन के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और काफी खुश भी हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की कई बार फोटोज भी वायरल हुई है। दोनों को वेकेशन पर स्पॉट भी किया जा चुका है।पिट और इनेस एक साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कपल एक साथ रहने भी लगा है। अब सूत्रों ने 'लाइफ एंड स्टाइल' को बताया है कि ब्रैड पिट तीसरी बार शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। अफवाह फैल रही हैं कि ब्रैड गर्मी में इनेस डी रामोन को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
Nav Nirman News Latest & Breaking News Updates In Hindi